फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में राशन घटतौली की जांच करेंगे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विपणन शाखा के मंझनपुर गोदाम में राशन की घटतौली को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने एसडीएम सदर को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही डिप्टी आरएमओ से जवाब-तलब भी किया है।
विज्ञापन


उचित दर विक्रेताओं को विपणन शाखा से राशन मुहैया कराया जाता है। नियमानुसार इलेक्ट्रानिक तराजू से प्रत्येक बोरियों की तौलकर कोटेदारों को आवंटित करने का प्रावधान है। पर, मंझनपुर स्थित गोदाम से बगैर तौल कराए ही राशन उठाया जा रहा था। इतना ही नहीं कोटेदारों से लोडिंग के नाम पर दस रुपये बोरी पल्लेदारी वसूली जा रही थी। कोटेदारों की शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


शनिवार को उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश एसडीएम सदर को दिया। साथ ही डिप्टी आरएमओ से जवाब-तलब भी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें