फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू पिकअप ने मजदूर को रौंदा, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कनैली। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के अहिगवां गांव के समीप मंगलवार सुबह एक बेकाबू पिकअप ने एक बाइक सवार किसान को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


अहिगवां निवासी अनिल (18) पुत्र दुर्गा प्रसाद मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाने में पिता की मदद करता था। मंगलवार सुबह वह खेत से भूसा ढो रहा था। गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचते ही पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे अनिल गिर गया। इस दौरान पिकअप उसे रौंदते हुए गुजर गई। इससे मौके पर ही अनिल की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार बताया जता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें