फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने दोआबा पुलिस को दी चुनौती

Sat, 29 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी कोतावली क्षेत्र के सिराथू चौकी के समीप शुक्रवार सुबह एजेंट तस्कीम अहमद से तमंचे के बल पर बदमाशों ने करीब दस लाख रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश तमंचा लहराते हुए सिराथू की ओर भाग निकले। एजेंट रुपये लेकर अपने आफिस जा रहा था। अफसरों की सूचना पर दोपहर बाद डीआईजी विजय यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एजेंट से पूछताछ की। डीआईजी ने सिराथू चौकी प्रभारी संजय गुप्ता को सस्पेंड कर दिया। एसपी को आदेश दिया कि जल्द घटना का खुलासा करें।
विज्ञापन

कूरामुरीदन निवासी तस्कीम अहमद पुत्र नबी अहमद वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर का एजेंट है। धनतेरस पर उसे कई उपभोक्ताओं को रुपये देने थे। शुक्रवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे वह घर से लगभग दस लाख रुपये बैग में लेकर बाइक से सिराथू के लिए निकला।

सिराथू में तस्कीम अहमद ने अपना ऑफिस खोल रखा है। जैसे ही वह सिराथू चौकी के समीप गाजी का पुरवा गांव के सामने पहुंचा। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर तस्कीम को रोक लिया। जब तक एजेंट की कुछ समझ में आता, बदमाशों ने तमंचा सटा दिया। तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैग व मोबाइल छीन कर सिराथू की ओर भाग निकले। तस्कीम ने पुलिस को घटना की सूचना दी। एसपी वीके मिश्र, सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र, एसओ योगेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। दोपहर करीब तीन बजे डीआईजी विजय यादव भी घटनास्थल पहुंचे। एजेंट से पूछताछ करने के बाद उन्होंने चौकी के नजदीक घटना होने पर चौकी प्रभारी संजय गुप्ता को सस्पेंड कर दिया। एजेंट की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें