फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों से वसूली करते धराया पीआरडी जवान

Sat, 29 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा बन ट्रकों से अवैध वसूली करना एक पीआरडी जवान को महंगा पड़ा। शुक्रवार को पिपरी पुलिस ने कदिलापुर बाजार से जवान को धर दबोचा। युवा कल्याण अधिकारी को पत्र लिखते हुए इंस्पेक्टर ने हिदायत देकर पीआरडी जवान को छोड़ दिया है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का रहने वाला संतोष कुमार पुत्र विनोद कुमार प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) का जवान है। बताया जा रहा है कि इन दिनों वह दरोगा बन कर ट्रकों से अवैध वसूली कर रहा था। दो दिन पहले उसने चित्रकूट से गिट्टी लेकर इलाहाबाद जा रहे एक ट्रक चालक को रोककर दरोगा रुतबा दिखाकर करीब पांच हजार रुपये ले लिए। इस दौरान ट्रक चालक ने दरोगा से मोबाइल नंबर ले लिया। दूसरे दिन लौटते समय ट्रक चालक पिपरी थाने पहुंचा और मामले की जानकारी एसओ को दी। इस पर जब थाना प्रभारी ने मोबाइल नंबर पर बात की तो युवक ने खुद को दरोगा श्याम सुंदर बताते हुए सरायअकिल में तैनाती की बात कही।


शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पिपरी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र ने युवक को कदिलापुर बाजार में ट्रकों से वसूली करते हुए धर दबोचा। पुलिस ने पीआरडी जवान की बाइक सीज करने के बाद युवा कल्याण अधिकारी को पत्र लिखकर छोड़ दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीआरडी जवान के खिलाफ कार्रवाई के लिए युवा कल्याण विभाग को पत्र भेज दिया गया है। जवान के पास मिली बिना नंबर की बाइक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें