फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का सिर कूंचा, मौत

Wed, 21 Sep 2016 01:00 AM IST
काौश्ााम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थितकरौंदे की बाग में मंगलवार दोपहर एक महिला की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। चरवाहों ने बाग में खून से लथपथ लाश देखी तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मनौरी गांव के मजरा डिहवा की मुरली देवी (45) के पति जोखूलाल की करीब दस साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह अपने बेटे व बेटी के साथ घर में रहती थी। कुछ दिन के बाद उसने बेटे की शादी कर दी। शादी के बाद बेटे से वह अलग हो गई और अपनी बेटी को लेकर मनौरी के राजाराम की करौंदे की बाग में झोपड़ी बनाकर रहने लगी। उसका बेटा इन दिनों मुंबई में रह रहा है। मंगलवार दोपहर मुरली की किसी ने ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी।

करीब डेढ़ बजे मवेशियों को चराने के लिए बाग की तरफ गए चरवाहों को मुरली देवी का शव खून से सना मिला। उन लोगों ने घटना की जानकारी पूरामुफ्ती पुलिस को दी। एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह फोर्स लेकर घटनास्थल पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने छानबीन शुरू कर दी। हत्यारों का सुराग नहीं लगा। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ का कहना है कि जल्द ही हत्या के रहस्य से पर्दा हटेगा। महिला की हत्या के पीछे रंजिश भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें