फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजार तोड़ने के प्रयास पर आमने-सामने आए दो पक्ष

Wed, 01 Aug 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
चरवा। क्षेत्र के बेरुआ गांव में मंगलवार दोपहर विवादित भूमि पर बनी मजार को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। विहिप कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए मजार तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी। इसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने दखल देकर मामला शांत कराया। विहिप ने हफ्ते भर में मजार नहीं हटने पर कारसेवा का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ निवासी राकेश कुमार ने बताया कि करीब छह महीने पहले पड़ोसी महिला ने उसकी भूमि पर मजार का निर्माण करा दिया है। अब दूसरे पक्ष के लोग इस मजार पर इबादत करते हैं। पीड़ित के मुताबिक उसने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की। पर, अफसरों ने किसी तरह की कोई कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा। उधर, मामले की जानकारी होते ही विहिप कार्यकर्ता सक्रिय हो गए। मंगलवार को विहिप नेता शिवपूजन राही, विनय कुमार आदि की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता बेरुआ पहुंचे। उन्होंने मजार के समीप बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। यह देख दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गए और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच कार्यकर्ता मजार तोड़ने की तैयारी करते हुए फावड़ा, हथौड़ी आदि का बंदोबस्त करने लगे।

हंगामे की भनक लगते ही एडीएम राकेश श्रीवास्तव, एएसपी अशोक कुमार कई कोतवालियों की फोर्स व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने पैमाइश कराकर विवाद खत्म कराने का आश्वासन देकर मामला शंात कराया। विहिप नेताओं ने प्रशासन को हफ्ते भर में नापजोख कराकर मजार नहीं हटवाने पर कारसेवा की चेतावनी दी है। गांव में दोनों पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए दो दरोगा और पांच सिपाहियों की तैनाती कर दी गई है। वहीं एसपी का कहना है कि विवादित भूमि पर बनी मजार का विहिप कार्यकर्ता विरोध करने गए थे। एक ही दो दिन में पैमाइश करा दी जाएगी। यदि मजार अवैध तरीके से बनाई गई है तो उसे हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें