Congressmen demonstrated regarding the problems of farmers
- फोटो : KAUSHAMBI
खाद की किल्लत को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किसान विरोधी सरकार करार दिया। कहा खाद की कमी की वजह से किसान अपनी फसल को नहीं बो पा रहे है। वहीं तानाशाही का परिचय देते हुए भाजपा सरकार मनमानी तरीके से कानून बना रही है।
नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। कहा किसानों को फसल बुवाई के लिए खाद नहीं मिल पा रही है। खाद की आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। किसान सरसों, आलू और गेहूं आदि की फसल नहीं बो पा रहे हैं।
कहा सरकार यदि जल्द ही साधन सहकारी समिति पर खाद की आपूर्ति नहीं करती है तो कांग्रेसी किसान हित में सड़कों पर प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। इस दौरान वेद प्रकाश पांडेय, आशीष कुमार, मिस्बाहुल ऐन, रमेश अग्रहरि, राम बहादुर, रजनीश पांडेय, शाहिद सिद्दीकी, छितानी दिवाकर, कौशलेश द्विवेदी, मनोज कुमार, देशराज पटरिया, इजहार अब्बास, भारत गौतम, नर्मदा प्रसाद, मथुरा दुबे, हेमंत रावत, विनोद चौधरी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।