फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
Congress workers take out procession, protest on collectorate - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
धान और गन्ना की खेती करने वाले किसानों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में जुलूस निकाल कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम मनोज को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण विधार्थी के नेतृत्व में किसानों कार्यकर्ताटों ने जुलूस निकाला। एडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धान की खरीद एसएमपी पर किए जाने, जनपद के जो धान क्रय केंद्र अब तक नहीं खुले हैं उन्हें तत्काल खोलने, नमी के नाम पर धान उत्पादक किसानों से मनमानी कटौती बंद करने और गन्ना किसानों का बकाया तत्काल भुगतान की मांग की।
इसके अलावा कांग्रेसियों ने प्रदेश में निजी नलकूप उपभोक्ताओं के बिजली बिल में की गई बढ़ोत्तरी तत्काल वापस लेने की मांग भी उठाई। इस दौरान शाहिद सिद्दीकी, राजेंद्र तिवारी, आशीष मिश्र पप्पू, देवेश श्रीवास्तव, मिसबाहउल ऐन, कमला कांत शुक्ला, अंकुर शुक्ला, इजहार अब्बास, हरीश मिश्रा, शशिकांत पांडेय, विवेक माइकल, मो. गुलाम, उदय, राजू मौर्या, असगर मदनी, जीतेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें