फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : भरवारी में प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Tue, 05 Apr 2022 12:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

नेहरू नगर निवासी दशरथ लाल रेलवे में एसआई पद से सेवानिवृत्त हुए थे। दशरथ और उनकी पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। उनके छह बेटियां व इकलौता बेटा राहुल (24) है। राहुल की पांच बहनों की शादी हो चुकी थी।
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका परिषद भरवारी के नेहरू नगर मोहल्ले में रविवार रात प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता न मिलने से परेशान छात्र ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को छात्र द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने अवसाद का जिक्र किया था।

विज्ञापन



नेहरू नगर निवासी दशरथ लाल रेलवे में एसआई पद से सेवानिवृत्त हुए थे। दशरथ और उनकी पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। उनके छह बेटियां व इकलौता बेटा राहुल (24) है। राहुल की पांच बहनों की शादी हो चुकी थी। घर में वह बड़ी बहन सुनीता के साथ अकेला रहता था। सुनीता के मुताबिक राहुल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। इस वजह से वह तनाव में रहता था।


रविवार रात को उसने ठीक से खाना भी नहीं खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह जब राहुल काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो वह उसे जगाने पहुंची। इस दौरान देखा कि राहुल का शव कमरे में लगे चुल्ले में बेडशीट के सहारे फांसी पर लटक रहा था। राहुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें राहुल ने खुदकुशी की वजह खुद का अवसाद बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें