फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लंबित विवेचनाओं को लेकर सीओ ने लगाई क्लास, एक सप्ताह के भीतर निस्तारण का निर्देश

Mon, 08 May 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

सर्किल के चरवा, पिपरी, संदीपनघाट और सरायअकिल कोतवाली में विवेचनाओं को लेकर थानेदार गंभीर नहीं है। सर्किल के सभी चार थानों में पिछले छह महीने से दो दर्जन से अधिक विवेचनाएं लंबित हैं।
विज्ञापन
up police, up inspector - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्किल के चरवा, पिपरी, संदीपनघाट और सरायअकिल कोतवाली में विवेचनाओं को लेकर थानेदार गंभीर नहीं है। सर्किल के सभी चार थानों में पिछले छह महीने से दो दर्जन से अधिक विवेचनाएं लंबित हैं। इसे लेकर रविवार को सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण ने फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

चायल तहसील स्थिति सभागार में समीक्षा के दौरान सीओ को सबसे अधिक चरवा और पिपरी कोतवाली में विवेचनाएं लंबित मिलीं। छह महीने पहले से मारपीट और अवैध खनन से संबंधित विवेचनाओं पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।


इस पर उन्होंने चरवा इंस्पेक्टर आलोक कुमार और पिपरी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह को एक सप्ताह के अंदर लंबित विवेचनाओं का निस्तारित करने का निर्देश दिया है। इस दौरान सर्किल के सभी कोतवाल और चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें