फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिराग पासवान बोले : युवाओं अपनी ताकत पहचानो, सभी एक जाओगे तो बड़ी ताकत बन जाएगी

Thu, 26 Sep 2024 07:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

चिराग ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वंचित वर्गों से संबंधित अपने मुद्दे हैं ,जो उनके दल के संस्थापक और नेता पद्म भूषण रामविलास पासवान की मूल अवधारणा का हिस्सा रही है। गरीब, दलित, अल्पसंख्यक या समाज के अन्य वर्गों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए लोजपा के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान ने पांच दशक तक संघर्ष किया l
विज्ञापन
चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरतगंज बाजार में बृहस्पतिवार को निजी गेस्ट हाउस में लोक जनशक्ति पार्टी आर की आयोजित 'वंचित समाज सम्मेलन ' में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे मुख्य अतिथि एनडीए की केंद्र सरकार में मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को झमाझम बारिश के बीच उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट और माला पहना कर राजीव पासवान (प्रदेश अध्यक्ष) ने स्वागत किया l 

विज्ञापन









चिराग ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वंचित वर्गों से संबंधित अपने मुद्दे हैं ,जो उनके दल के संस्थापक और नेता पद्म भूषण रामविलास पासवान की मूल अवधारणा का हिस्सा रही है। गरीब, दलित, अल्पसंख्यक या समाज के अन्य वर्गों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए लोजपा के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान ने पांच दशक तक संघर्ष किया l कहा कि मैं राम विलास पासवान जी का अंश हूँ, जिन्होंने अपना पूरा जीवन वंचित समाज को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी तरह हम भी आने वाले वक्त में उनके सपनों को पूरा करेंगे। मेरे रगों में भी उनका खून दौड़ रहा है जो लड़ाई मेरे पिता ने शुरू की थी। उसे अंत तक में लेकर जाऊंगा। जब तक हम लोगों को हमारा हक नहीं मिलेगा तब तक हम सांस नहीं लेंगे। आजादी के 70 साल के बाद भी हम लोगों को सम्मान नहीं मिला। अभी भी जाति के आधार पर हम लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है। आज भी बाबा साहब के सपनों को हम लोग पूरा नहीं कर पाए हैं। मेरा वादा है कि जब तक हम वंचित समाज को उनका हक नहीं दिला देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें