कोखराज में किसान के घर में नकदी-जेवर चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के केशउवापुर गांव में शुक्रवार रात एक किसान के घर से चोरों ने नकदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। वारदात की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई।
केशउवापुर गांव का रामशरण पुत्र स्व. बहादुर किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। शुक्रवार रात वह और परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। इस दौरान दीवार में सेंध काटकर चोर आलमारी-बक्सों से करीब 70 हजार रुपये व लगभग 50 हजार रुपये के गहने, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर, अनाज आदि उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में कोखराज कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।