सैनी कोतवाली क्षेत्र के मीठेपुर सयांरा स्थित मां शीतला गेस्ट हाउस के समीप एक शिक्षक के घर 10 हजार की नकदी समेत करीब एक लाख का सामान उठा ले गए है। शिक्षक ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
प्रयागराज के झलवा निवासी शेष कुमार पाल अलीपुरजीता स्थित मान सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उनका मीठेपुर सयांरा में मां शीतला गेस्ट हाउस के समीप मकान है। बृहस्पतिवार को वे प्रयागराज गए थे। फिर अलीपुरजीता चले गए।
दोपहर बाद कॉलेज की छुट्टी होने पर वे अपने घर पहुंचे तो उन्हें दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर पता चला कि कमरे में रखा इन्वर्टर, बैटरी और एलईडी टीवी समेत 10 हजार रुपये की नकदी गायब है। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।