फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

Sat, 29 Nov 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। चरवा कोतवाली के सैयद सरावां गांव में बृहस्पतिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सैयद सरावां गांव निवासी मानसिंह यादव किसानी करते हैं। उनकी बेटी बबिता यादव (18) बृहस्पतिवार देर रात किसी काम से रेलवे लाइन की तरफ गई थी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने शव की शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिजनों को दी।
सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। दबी जुबान में लोगों में चर्चा है कि भाई की पिटाई से क्षुब्ध होकर युवती ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें