फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : छिमिरछा में हुए बवाल मामले में 40 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फाग गाने को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 27 Mar 2024 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

छिमिरछा गांव में मंगलवार दोपहर अशोक कुमार लोधी के घर के पास कुछ लोग बाजा लगाकर फाग गा रहे थे। उसी समय एक वर्ग के कुछ लोग आकर जबरन बाजा बंद कराने लगे। इसे लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद और मारपीट हो गई।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिमिरछा गांव में मंगलवार की शाम बाजे को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। छिमिरछा गांव में मंगलवार दोपहर अशोक कुमार लोधी के घर के पास कुछ लोग बाजा लगाकर फाग गा रहे थे। उसी समय एक वर्ग के कुछ लोग आकर जबरन बाजा बंद कराने लगे। इसे लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद और मारपीट हो गई।

विज्ञापन


आरोप है कि शाम को शहजादे, नुरुल, महताब, असगर, इरफान, मो. कादिर, गुलाम वारिस, रफीक, मो. राशिद, चांद बाबू, जुम्मन, शहंशाह, मुरुतजा समेत 27 लोग लाठी, डंडा,फरसा व तलवार लेकर पहुंच गए और मारपीट करने लगे।

गांव के मुकेश सरोज ने विरोध किया तो उसे दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान कुलदीप लोधी, राम सरन और रुद्र प्रताप को भी पीटा गया। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ सदर सीओ सत्येंद्र तिवारी पहुंचे। पुलिस फोर्स देख बवाल करने वाले घर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने देर रात मुकेश सरोज की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सीओ सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें