फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : किशोरी से होली मिलने गए प्रेमी के साथियों को बनाया बंधक, प्रेमी फरार

Wed, 27 Mar 2024 06:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

पिपरी कोतवाली क्षेत्र का एक युवक हैंडपंप की बोरिंग का काम करता है। एक वर्ष पहले वह एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में हैंडपंप की बोरिंग करने गया था। उसी दौरान उसकी बेटी से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
विज्ञापन
बंधक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम प्रेमिका के साथ होली खेलने आए युवक के साथियों को परिजनों ने बंधक बना लिया। जबकि प्रेमी भागने में सफल हो गया। बुधवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद प्रेमी को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र का एक युवक हैंडपंप की बोरिंग का काम करता है। एक वर्ष पहले वह एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में हैंडपंप की बोरिंग करने गया था। उसी दौरान उसकी बेटी से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जिसके बाद दोनों के मोबाइल से बात और चोरी छिपे मिलना जुलना शुरु हो गया। मंगलवार की देर शाम वह होली खेलने लिए अपने दो साथियों के साथ प्रेमिका के घर पहुंच गया। जानकारी पाकर परिजनों ने होली खेलने आए दो युवकों को पकड़ लिया। जबकि किशोरी का प्रेमी मौका पाकर भाग गया।

किशोरी के परिजनों दोनों युवकों को बंधक बना लिया। बुधवार सुबह मामले की जानकारी युवकों के परिजनों को दी। बंधक बने युवकों के परिजनों मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस युवकों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ के बाद प्रेमी को भी हिरासत में लिया है। इस संबंध में एयरपोर्ट कोतवाली इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें