फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: खंभे से टकराई कार, एक घंटे तक गुल रही बिजली

Tue, 30 Dec 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में खंभे से एक कार के टकराने से करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उदहिन खुर्द निवासी सूरज मिश्रा और शिवम मिश्रा दोनों सगे भाई हैं। दोनों कार से फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के गलेहरा निवासी अनूप मिश्रा को रात करीब एक बजे उसे घर छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वह मोगरी कड़ा गांव में पहुंचे, वैसे ही सामने से धाता की तरफ से आ रही डंपर को बचाने के चक्कर में कार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद हो गई और सड़क पर जाम लग गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद कर्मियों को सूचना देकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें