फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 24 घंटे में केबल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Dec 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने विद्युत केबल चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रविवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिराथू के अवर अभियंता आशीष कुमार मौर्य ने थाना सैनी में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि जयंतीपुर में करीब 250 मीटर बिजली का केबल चोर काट ले गए थे। चोरी की गई केबल की अनुमानित कीमत करीब 85 हजार रुपये बताई गई।
विज्ञापन

तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जानकीपुर कस्बा निवासी आरोपी मिथलेश को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 73 किलो 440 ग्राम केबल तार, दो एलईडी स्ट्रीट लाइट, चोरी में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा और एक धातु का कटर बरामद किया गया। इसके बाद विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें