फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : ट्रक में फंसकर सौ मीटर घिसटा बाइक समेत बीएससी का छात्र, मौत के बाद भड़के ग्रामीण

Tue, 20 Jun 2023 05:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर निवासी जैद आलम (20) सिराथू कस्बा स्थित एक महाविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार सुबह जैद बाइक से परीक्षा देने सिराथू आ रहा था। देवीगंज बाजार से आगे बढ़ते ही सैनी की तरफ से लेहदरी की ओर जा रहे बालू लदे ट्रक ने सामने से उसे टक्कर दी।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाधाम कोतवाली के देवीगंज बाजार के पास टक्कर लगने के बाद बाइक समेत छात्र ट्रक में फंसकर सौ मीटर तक घिसटता रहा। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। छात्र के पास मिले बीएससी के प्रवेश पत्र से उसकी पहचान की गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर निवासी जैद आलम (20) सिराथू कस्बा स्थित एक महाविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार सुबह जैद बाइक से परीक्षा देने सिराथू आ रहा था। देवीगंज बाजार से आगे बढ़ते ही सैनी की तरफ से लेहदरी की ओर जा रहे बालू लदे ट्रक ने सामने से उसे टक्कर दी। हादसे में जैद मय बाइक ट्रक में फंस गया और चालक गाड़ी की रफ्तार बढ़ाते हुए लेहदरी की तरफ भागा।

देवीगंज बाजार में लोगों ने युवक को ट्रक के नीचे फंसा देखा तो शोर मचाया। उसके बाद लोगों ने ट्रक चालक को घेरकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैद को बाहर निकलवाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। पुलिस ने जैद के पिता सरताज आलम की तहरीर पर प्रयागराज के नवाबगंज कोतवाली इलाके के आलापुर निवासी नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें