कोखराज कोतवाली के सकाढ़ा गांव के समीप सोमवार दोपहर अनियंत्रित बाइक खाई में पलट गई। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसके साथ बैठे दो युवक गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक के बहन के बहन की सोमवार को ही विदाई हुई थी। हादसे की खबर से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोखराज कोतवाली के चमरुपुर गांव निवासी रिंकू यादव (24) के बहन की रविवार को बारात थी। सोमवार को विदाई होने के बाद रिंकू गांव के कल्लू व प्रयागराज के हंडिया निवासी एक रिश्तेदार के साथ पल्सर बाइक से मूरतगंज आया था। दोपहर तीन बजे तीनों लोग एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक रिंकू चला रहा था। सकाढ़ा गांव के समीप अचानक बाइक अनियंत्रिक होकर खाई में चली गई।
घटना में रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि व कल्लू व रिश्तेदार गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। घटना देख राहगीरों ने पुलिस को फोन से सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां दोनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। उधर रिंकू की मौत से शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है।