फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दुल्हन को विदा कराने गए भिड़े वर व कन्या पक्ष, चटकीं लाठियां

Fri, 07 Apr 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के गांजा गांव में बुधवार को मायके में रह रही विवाहिता को विदा कराने पहुंचे ससुरालियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुए। एक पक्ष ने लूटपाट का भी आरोप लगाया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के अमिरसा निवासी शिवबरन सिंह ने बताया कि उसने अपने तीसरे नंबर के बेटे नागेंद्र सिंह की शादी पिपरी के गांजा निवासी तुलसीराम की बेटी योगिनी के साथ चार साल पहले की थी। शिवबरन के अनुसार योगिनी डेढ़ साल पहले पति और ससुरालियों से विवाद कर अपने मायके में रहती है। जबकि उसकी तीन साल की बेटी अपने पिता के पास रहती है।
शिवबरन ने बताया कि तुलसीराम ने उसके रिश्तेदार से योगिनी को ससुराल बुला ले जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर बुधवार को शिवबरन अपनी बेटी सुनीता देवी, सुरेखा देवी, दामाद जितेंद्र, रिश्तेदार लल्लू और बेटे कमलेश और लवकुश के साथ बहू योगिनी को बुलाने के लिए उसके घर गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान वह लोग योगिनी को भेजने से इंकार करते हुए गाली गलौच करने लगे। इसको लेकर बवाल मच गाय। विरोध करने पर उन लोगों ने इन सभी की जमकर पीटा। इसके बाद शिवबरन की जेब में रखा तीस हजार रुपया नकद समेत बेटियों के पहने गहने भी छीन लिए।
शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने तुलसीराम, मनोज कुमार, गोविंद कुमार, योगिनी, तुलसीराम की बेटी और दामाद के खिलाफ केस दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ मामले में विवाहिता योगिनी के भाई मनोज की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने लवकुश, कमलेश, सुनीता, सुरेखा सहित जितेंद्र के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

नाली के विवाद में युवक पर चलाए पत्थर, जख्मी
कल्यानपुर। कोखराज थाना क्षेत्र के बसावनपुर निवासी महेंद्र कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे पड़ोसी ने उसके घर के बाहर बनी नाली को बंद कर रखा है। जिससे लोगों के घरों का गंदा पानी निकलना मुश्किल हो रहा है। इसी बात को लेकर उसने पड़ोसी से बंद नाली को खोलने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर गाली-गलौच करते हुए विपक्षी ने परिवार के साथ मिलकर ईंट-पत्थर चलाए। इससे वह जख्मी हो गया। उसके सिर व आंख के पास गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें