फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराथू ओवरब्रिज पर आग का गोला बानी बोलेरो

विज्ञापन
Bolero became a ball of fire on Sirathu overbridge - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
नवनिर्मित ओवरब्रिज पर मंगलवार की देर रात सगाई समारोह से लौट रही एक बोलेरो आग का गोला बन गई। आननफ ानन बोलेरो सवार सभी आठ लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

फ तेहपुर जनपद के डेडाशही निवासी महेश कुमार मंगलवार को अपने गांव से कुछ लोगों को लेकर प्रेम नगर खागा में आयोजित एक सगाई समारोह में गया था। रात करीब दस बजे वह अपनी बोलेरो में चार महिलाएं और तीन पुरुषों को बैठाकर सिराथू के रास्ते घर लौट रहा था।
सिराथू में नवनिर्मित ओवरब्रिज पर पहुंचते ही बोलेरो में अचानक आग लग गई। धूधू कर जल रही बोलेरो पर जब लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। हादसा देख जुटे स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए बोलेरो सवार सभी लोगों को सकुशल बाहर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना स्थानीय फ ायर स्टेशन को दी गई। लेकिन सूचना के 40 मिनट बाद भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा। इस दौरान पूरी गाड़ी धू धू कर जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें