फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर की कुर्सी पर बैठकर फोटो वायरल करने में फंसे बीओ पीआरडी

विज्ञापन
BO PRD trapped in making photo viral sitting on officer's chair - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
महज कुछ दिनों पहले पीआरडी की सेवा में आए बीओ पीआरडी को अफसरों सरीखा ख्वाब देखना महंगा साबित हो सकता है। बीओ ने बा वर्दी दुरुस्त होकर बाकायदा न सिर्फ खंड विकास अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाई बल्कि उसे सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर प्रभारी बीडीओ ने बीओ पीआरडी के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करने और जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सिराथू विकास खंड में बीडीओ का पद रिक्त है। यहां बीडीओ का चार्ज जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता को दिया गया है। डीपीओ की मानें तो शनिवार को वह अपरान्ह 4.45 बजे तक खुद रहे। इसके बाद वह अपने कार्यालय चले आए। बाद में पता चला है कि उनकी कुर्सी पर बीओ पीआरडी ने बैठकर फोटो खिंचवाई है। फोटो उन्होंने खुद वायरल की या किसी और ने। इसकी भी जांच कराई जाएगी। बीओ के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें