सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को काले झंडे दिखाए गए।
- फोटो : अमर उजाला
कार के आगे आकर किया प्रदर्शन
करीब दो बजे सपा नेता का काफिला गुजरते देख मंच के अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला व वेद पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ता हाथ में काला झंडा लेकर सपा नेता की कार के सामने आकर प्रदर्शन करने लगे। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद के काफिले पर जूता व काली स्याही फेंकी। इस दौरान सपा नेता का नाम लेकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पकड़ने की कोशिश की। इस पर विरोध कर रहे कार्यकर्ता भाग खड़े हुए। पुलिस ने दो युवकों को दौड़ा कर पकड़ लिया। जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला का कहना है कि सपा नेता द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से कार्यकर्ता बेहद नाराज हैं। इसीलिए जनपद आगमन पर स्वामी प्रसाद का विरोध किया गया।
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का मंझनपुर स्थित सपा कार्यालय के पास बौद्ध सम्मेलन में शिरकत करने का कार्यक्रम था। इस दौरान कुछ हिंदूवादी संगठनों ने उनके कार्य के सामने आकर काले झंडे दिखाए हैं। आरोपी युवकों को हिरासत में लिया गया है। अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है। - अभिषेक सिंह-सीओ सिटी
राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मशक्कत के बाद पाया काबू
एक सम्मेलन में पहुंचे सपा के विवादित नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का कौशाम्बी में कर विरोध हुआ। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हिंदूवादी लोगों ने काफिले को ही नहीं लोगों पर भी काली स्याही और जूते फेंक कर अपना विरोध दर्ज कराया। घंटे की मसक्कत के बाद पुलिस रोकने में सफल रही।
हिंदू धर्म पर विवादित बोल को लेकर चर्चाओं में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पूर्व मंत्री का रविवार को मुख्यालय मंझनपुर में कार्यक्रम लगा था आने की खबर के साथी जिले के हिंदूवादी लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था। जैसे ही स्वामी प्रसाद मौर्य जिले के सैनी थाना क्षेत्र के करनपुर सौरई चौराहे के तभी अचानक सैकड़ो की संख्या में हिंदूवादी लोगों ने उनके काफिले को काला झंडा दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
यही नहीं इस मौके पर कुछ लोगों ने उनके काफिले के ऊपर जूते फेंके। साथ ही स्याही भी फेंकने का प्रयास किया गया। यह देख पुलिस ने हंगामा काट रहे लोगों को रोकने लगी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस इन लोगों पर काबू पाने में सफल रही। पूरे मामले को लेकर दिनभर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।