फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : नौकरी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करता था भाजपा नेता, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Fri, 21 Apr 2023 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने बृहस्पतिवार को शीतलपुर (पाल का पुरवा) निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री नेता मुन्ना नायकर पर नौकरी का झांसा देकर बेटी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में भाजपा नेता को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़िता को भी डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी के घरवाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने बृहस्पतिवार को शीतलपुर (पाल का पुरवा) निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री नेता मुन्ना नायकर पर नौकरी का झांसा देकर बेटी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार को कोखराज कोतवाली में बयान दर्ज कराने पहुंची पीड़िता और उसकी मां ने बताया कि दो साल पहले हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान आरोपी ने उसे अव्वल नंबर लाने और लखनऊ में नौकरी दिलाने का लालच दिया था।

एक ही बिरादारी और परिवार का होने के कारण भाजपा नेता पर विश्वास जता उसे लखनऊ भेज दिया। आरोप है कि यहां चार दिनों तक एक होटल में रख कर उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जानलेवा धमकी देकर हमेशा किशोरी को पत्नी के रूप में घर पर ही रहने को कहा। चार दिन पहले गोशाला में काम करने के दौरान भी आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को अरोपी का चालान न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, पीड़िता ने आरोपी के परिजनों पर जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर कोखराज विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि पीड़ित परिवार को यदि धमकी दी जा रही है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

धूप में मेरी पत्नी से न कराओ काम वरना अंजाम ठीक नहीं होगा

आरोपी ने कुछ दिन पहले पीड़िता व उसकी मां को धमकी भरी चिट्ठी लिखी थी। इसमें कहा था कि प्रिय सासू मां, तुम्हारी बेटी अब मेरी पत्नी हो चुकी है। उससे धूप में काम न कराओ। धूप में काम कराओगी तो उसका शरीर काला पड़ जाएगा। ऐसे में फिर मुझसे अनहोनी हो जाएगी तो सबको पछताना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें