भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी समेत तीन लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जिलाध्यक्ष ने 24 जनवरी को बिना अनुमति कोखराज में 50-60 लोगों को एकत्र कर सभा की और वहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की फोटो लगे कैलेंडर का वितरण किया। मामले की जानकारी होने पर एफएसटी-2 (फ्लाइंग स्क्वॉयड) के प्रभारी की तहरीर पर कोखराज कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।
एफएसटी-2 के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि 24 जनवरी को कोखराज स्थित पाल डेयरी में भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष तिलक तिवारी ने 50 से 60 लोगों को एकत्र कर सभा की। इस दौरान लोगों को कैलेंडर का वितरण किया गया। जो कैलेंडर बांटा गया, उस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की फोटो छ
पी थी। इसकी जानकारी होने के बाद उन्होंने मौके पर जाकर जांच की गई। जांच के दौरान वायरल खबर सच साबित हुई। इस पर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।