फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिट्टू इलेवन ने मेडुआपर इलेवन को सात विकेट से हराया

Sun, 31 May 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चायल के मादपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच खेलते ​खिलाड़ी और देखते दर्शक। संवाद
विज्ञापन
मादपुर प्रीमियम लीग (एमपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को मेडुआपर इलेवन और बिट्टू इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेडुआपर इलेवन ने 62 रन बनाए। टीम की ओर से शैलेंद्र ने 15 गेंदों में 30 रन की तूफानी पारी खेली।
विज्ञापन

वहीं बिट्टू इलेवन के गेंदबाज विजय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक रन देकर दो विकेट झटके। 63 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिट्टू इलेवन ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और सात विकेट से मैच जीत लिया।
टीम की ओर से मक्खन ने 20 और ऋषिकेश ने 17 रन का योगदान दिया। मेडुआपर की हार के बावजूद शानदार बल्लेबाजी के लिए शैलेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान प्रीतम पटेल, अभिषेक दिवाकर, ईशू पटेल, विनोद पटेल, मतेंद्र, शुभम पटेल, राजेश कुमार, प्रेमचंद्र दिवाकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें