फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट, दिनभर मौसम रहा सुहाना

Sun, 31 May 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शनिवार को तापमान में गिरावट की वजह से मंझनपुर बाजार में दिखा चहल-पहल। संवाद
विज्ञापन
जिले में लगातार दूसरे दिन आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से शाम तक धूप और छांव का सिलसिला चलता रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहाना रहने के कारण बाजारों और सड़कों पर सामान्य चहल-पहल दिखाई दी।
विज्ञापन


शनिवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। तेज धूप नहीं निकलने से तापमान सामान्य से कम रहा और लोगों ने राहत महसूस की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम का असर दिखाई दिया और लोग अपने दैनिक कार्यों में जुटे रहे।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी और आंधी आने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें