फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंवा। नगर कोतवाली के गौसपुर टिकरी के पास मंगलवार की भोर भूसा लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव के कलेंदर का 22 वर्षीय बेटा लल्लू सरोज छब्बू का पूरा निवासी अपने दोस्त अनीस के साथ सोमवार की रात गौसपुर टिकरी गांव बारात गया था। बारात में शामिल होने के बाद मंगलवार की भोर तकरीबन चार बजे दोनों युवक एक ही बाइक से वापस अपने गांव ऊनो जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार गौसपुर टिकरी से बाहर निकलकर किलनहाई नदी के पास पहुंचे भूसा लाद कर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में लल्लू सरोज की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची टेंवा चौकी पुलिस ने फौरन घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें