फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Tue, 19 Dec 2023 08:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कनवार बार्डर के समीप हुए मार्ग हादसे में राम भवन की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद
विज्ञापन
स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन

-सैनी कोतवाली के कनवार के पास हाईवे पर हुआ हादसा
फोटो नं-23
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। कस्बे के समीप फतेहपुर जिले के बार्डर में हाईवे पर मंगलवार शाम बेकाबू स्कार्पियो ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के भौतर निवासी रामभवन पाल (55) करीब 30 साल से अपने ससुराल जोरावरपुर मजरा कनवार में रहते थे। खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करने वाले रामभवन मंगलवार की शाम घर से किसी काम के लिए अजुहा बाजार जा रहे थे। फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में कनवार बार्डर के पास हाईवे पर चढ़ते ही इलाहाबाद से कानपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार रामभवन को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना के बाद सैनी कोतवाली की अजुहा और खागा कोतवाली की माझिल गांव चौकी पुलिस पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद घटनास्थल फतेहपुर जिले में पड़ने के कारण माझिल गांव चौकी पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी की। उधर, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक स्कार्पियो समेत भाग निकला। घर के मुखिया की मौत से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें