फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक सवार दंपती से सरेराह लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2024 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दंपती से सरेराह लूट, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल से चुराई गई बाइक से दिया था घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के कनवार बार्डर पर शनिवार रात बाइक सवार दंपती से लूटपाट कर भागे बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात में जिस अपाचे बाइक का इस्तेमाल किया था, वह प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल से चोरी की गई थी। रविवार को पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया।
विज्ञापन

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फतेहपुर जिले के खखरेरू निवासी वहीद खान शनिवार रात करीब 8.30 बजे बाइक से अपनी पत्नी को लेकर सुल्तानपुर घोष जा रहे थे। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर पड़ने वाले कनवार बार्डर से जैसे ही वह लोग जिले की सीमा में दाखिल हुए तभी पीछे से आए अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी का पर्स छीन कर अजुहा की तरफ भाग निकले। अजुहा चौकी प्रभारी ने फोर्स के साथ घेराबंदी की तो दोनों बदमाश पकड़े गए। बदमाशों की पहचान प्रयागराज के नीम सराय निवासी सुनील व पोंगहट पुल के करीब रहने वाले सोनू के रूप में हुई। बदमाशों के पास से एक तमंचा व कारतूस, दो मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद व वहीद की पत्नी का छीना गया पर्स बरामद हुआ है। बदमाशों ने कुबूल किया कि जिस अपाचे बाइक से उन्होंने घटना को अंजाम दिया है, उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल से चोरी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें