Bike rider kidnapped daughter in front of mother
कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी को बाइक सवार अगवा कर ले गए। घटना के वक्त किशोरी के साथ रही उसकी मां ने शोर मचाया लेकिन आरोपी भाग निकले। घटना की नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया। बृहस्पतिवार को अगवा किशोरी के पिता ने एसपी ऑफिस में शिकायत की है।
एसपी को दिए शिकायती पत्र में किशोरी के पिता ने बताया कि 12 मार्च को उसकी बेटी अपनी मां के साथ खेत में घास काटने गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का एक व्यक्ति अपने साथी के साथ पहुंचा और जबरन किशोरी को बाइक से अगवा कर ले गए। किशोरी के शोर मचाने पर दूसरे खेत में काम कर रही उसकी मां ने भी शोर मचाया लेकिन आरोपी भाग चुके थे।
आरोप है कि आरोपी के घर उलाहना देने जाने पर उसने धमकी दी। घटना की शिकायत कोखराज कोतवाली में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय गुमशुदगी दर्ज कर ली। किशोरी के पिता का कहना है कि घटना को गांव के तमाम लोगों देखा भी लेकिन पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है।