फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के कमासिन चौराहे के समीप सोमवार को हाईवे पर बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार चालक की मौत हो गई। जबकि, बाइक पर पीछा बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के पुराना कटरा निवासी उस्मान का 21 वर्षीय बेटा मो. अनस अपने दोस्त सूर्यलोक यादव के साथ बाइक से प्रयागराज जा रहा था। रास्ते में सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन चौराहे के पास हाईवे पर उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में दोनों बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसा देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मो. अनस को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सूर्यलोक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को खबर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जवानों से भरी बस से टकराई बेकाबू कार, तीन लोग घायल
कोखराज कोतवाली के परसरा चौराहे पर सोमवार की सुबह चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रही पीएसी के जवानों से भरी बस से बेकाबू कार टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को भरवारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पीएसी बल की बस प्रयागराज की ओर रवाना हो गई।
बांदा जनपद के बबेरू कस्बा निवासी गणेश पटेल (28), सर्वेश (24) व प्रतिभा पत्नी मनोज कुमार (27) कार से प्रयागराज जा रहे थे। जैसे ही कार कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा बाईपास के समीप पहुंची तभी करारी की ओर से आ रही पीएसी जवानों से भरी बस तेज रफ्तार से टकरा गई।
घटना में कार सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना के बाद पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने घायलों को भरवारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें