फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, मंगेतर गंभीर

Sat, 23 Dec 2023 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, मंगेतर गंभीर
विज्ञापन

- सैनी कोतवाली के कमासिन के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सैनी कोतवाली के कमासिन के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठी मंगेतर को गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कड़ाधाम कोतवाली के भानीपुर निवासी रोहित शर्मा (23) बरेली की एक कोचिंग संस्थान में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह अवकाश लेकर घर आया था। रोहित की शादी स्थानीय एक गांव की युवती से तय थी। मंगनी की रस्म भी हो चुकी थी। शनिवार सुबह रोहित अपनी मंगेतर को बाइक में बैठाकर सयारां स्थित एक महाविद्यालय में बीए का पेपर दिलाने ले जा रहा था। कमासिन चौराहा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई और मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें