फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जेल की सलाखों के पीछे महिला बंदी ने बेटी को दिया जन्म, जेल अधीक्षक ने नाम रखा... मानवी

Wed, 12 Jun 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जिला जेल में नामकरण संस्कार के दौरान बेटी को गोद में लिए खड़ी महिला बंदी माया देवी व मौजूद जेल
विज्ञापन
धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में गिरफ्तार की गई एक महिला बंदी ने जेल की सलाखों के पीछे बेटी को जन्म दिया। मंगलवार को जेल प्रशासन ने इस बच्ची का जेल में ही नामकरण संस्कार कराया। रीति-रिवाज से हुई परंपरा के बाद जेल अधीक्षक ने बच्ची का नाम मानवी रखा। इस दौरान सोहर गूंजे। साथ ही महिला बंदी को उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन

चित्रकूट जनपद के सरधुआ की रहने वाली माया देवी पत्नी मंगल के खिलाफ सैनी थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। एक फरवरी को सैनी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जिस वक्त महिला को गिरफ्तार किया गया था, उस वक्त वह गर्भवती थी।
25 दिन पहले बंदी माया देवी ने जेल की महिला बैरक में ही बेटी को जन्म दिया। जेल में किलकारी गूंजने की खबर जेल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को दी। मातृत्व सुख पाने के इस अनमोल पल में महिला बंदी की खुशी को बढ़ने के लिए जेल प्रशासन ने सोमवार को बच्ची के नामकरण संस्कार का कार्यक्रम रखा। इसमें सामाजिक संगठन की महिलाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

महिला जेल कर्मियों के साथ मिलकर सभी ने खुशी-खुशी रीति-रिवाजों के साथ नामकरण संस्कार संपन्न कराया। महिलाओं ने सोहर भी गाए। जेल अधीक्षक अजितेश कुमार ने बच्ची का नामकरण किया और उसे मानवी का नाम दिया। यही नहीं महिला बंदी और उसकी बेटी को उपहार देकर खुशियां बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें