फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फफूंद जनित उकठा रोग से जौ की फसल पर संकट

Wed, 11 Feb 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
रबी सीजन में बोई गई जौ की फसल में इस बार किसानों के लिए नई मुसीबत सामने आई है। खेतों में फफूंद जनित उकठा रोग के प्रकोप से जौ के पौधे पकने से लगभग एक माह पहले ही पौधे सूखने लगे हैं। इससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान नीलगाय और मवेशियों की समस्या से पहले ही जूझ रहे अन्नदाता के लिए यह रोग चैन छीनने वाला साबित हो रहा है। चंद्रभान सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, रामआसरे, भैरों प्रसाद आदि किसानों का कहना है कि, समय पर सिंचाई और खाद देने के बावजूद फसल सूखने से बहुत नुकसान हो सकता है।
हालांकि, कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि उकठा रोग मुख्य रूप से मिट्टी में मौजूद फफूंद के कारण होता है, बचाव के लिए रोगग्रस्त खेतों में जल निकास की समुचित व्यवस्था जरूरी है। उन्हाेंने कहा कि बुवाई से पहले हमेशा बीजोपचार करें। बीज को उपचारित करने के लिए कार्बेन्डाजिम 2 ग्राम प्रति किलो कि दर से या ट्राइकोडर्मा का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें