फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर की थी उर्मिला की हत्या

Wed, 11 Feb 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
एसपी ऑफिस में पुलिस टीम के साथ खड़े हत्यारोपी। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
सैनी के परसीपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दो दिनों पहले उर्मिला का शव मिला था। मामले में पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा किया है। उर्मिला की हत्या उसके प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार पुत्र स्व. बिहारीलाल उर्फ देवशरण व रंजीत कुमार पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी जवई पड़री पइंसा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दो साल पहले आरोपी से हुई थी उर्मिला की मुलाकात
- एसपी राजेश कुमार ने बताया कि संदेह और परिजनों के आरोप के बाद दिनेश कुमार पुत्र स्व. बिहारीलाल उर्फ देवशरण व रंजीत कुमार पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी जवई पड़री पइंसा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में मुख्य अभियुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि करीब दो साल पहले बिजली का बिल जमा करने के दौरान उसकी मुलाकात उर्मिला से हुई थी। बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच नजदीकियां हो गईं।
आरोपी ने कहा शादी तय होने पर ब्लैकमेल करती थी उर्मिला
आरोपी दिनेश ने बताया कि बातचीत होने के बाद उर्मिला के घर उसका आना-जाना होने लगा। दिनेश अविवाहित था, लेकिन करीब दो-ढाई महीने पहले उसकी शादी कहीं और तय हो गई। इसके बाद उसने उर्मिला से दूरी बनाने की कोशिश की। इससे नाराज होकर उर्मिला ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शादी करने पर पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी।
विज्ञापन

ऐसे की हत्या की तैयारी
एसपी ने बताया कि दोनों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। इसके लिए नए सिम की व्यवस्था की और रस्सी खरीदी। सात फरवरी को दोनों उर्मिला को इलाज के बहाने मेडिकल कॉलेज मंझनपुर ले गए। यहां से फिर परसीपुर रेलवे अंडरपास के पास सुनसान जगह पर उसे लेकर पहुंच गए और हत्या कर दी।
सबूत मिटाने के लिए शव को ट्रैक पर डाला
हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। दोनों ने पहले उसे रेलवे ट्रैक पर रखा। इसी बीच एक ट्रेन गुजरी लेकिन केवल हाथ ही कटा। इसके बाद दोनों ने दोबारा शव को फिर से ट्रक पर रख दिया। इस बार ट्रेन आने पर शव पटरी से गिर गया और कटा नहीं, दोनों ने दोबारा नहीं देखा और मान लिया की शव कट गया। यहां से फिर घर चले गए।
गुगल से खोजा था हत्या करने का तरीके

- सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि आरोपियों ने हत्या करने का तरीका गुगल में खोजा था। इसके बाद उनको लगने गला था कि अब वह पकड़े नहीं जाएंगे। लेकिन, तमाम सक्ष्य ऐसे मिले। जिसके बाद वह दोनों पकड़े गए। सामान्य पूछताछ में ही दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें