क्षेत्र के एक गांव की बहू ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसका शौहर परदेस में है। सोमवार रात करीब 11 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी।
इसी दौरान उसका ससुर आए और अश्लील हरकत करने लगे। ससुर की हरकतों से उसकी नींद खुल गई। शोर मचाते हुए विरोध किया तो सास भी कमरे में आ गई। सास ने पति का विरोध करने के बजाय उल्टा उसे ही मुंह बंद रखने की धमकी दी।
आरोप है कि विरोध करने पर सास-ससुर ने उसकी पिटाई भी की। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
छेड़खानी की शिकायत करने पर दी धमकी
इलाके के एक गांव की किशोरी से छेड़खानी की शिकायत पर आरोपियों ने पीड़ित परिवार को धमकी दी। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि हफ्ते भर पहले पड़ोसी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की थी।
मामले की शिकायत पुलिस से की तो मंगलवार को आरोपी युवक ने चार लोगों के साथ शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
हरा पेड़ काटने पर चार के खिलाफ मुकदमा
कोखराज के बैरिहा गांव की बाग से लकड़ी काटने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पिछले दिनों बैरिहा गांव की बाग से आम के पांच हरे पेड़ काटकर उसकी लकड़ी गायब करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायल हुआ था।
वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर वन दरोगा भरत लाल पांडेय ने बैरिहा गांव की बाग का निरीक्षण किया। पता चला कि पांच पेड़ काटकर उसकी लकड़ी बेच दी गई है। जांच के बाद वन दरोगा ने सोमवार को चकचमरुपुर निवासी बबलू, जुगनू, सलीम और सिंघिया गांव के जयतेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
किशोरी को बहला ले गए, मुकदमा
करारी इलाके से किशोरी को बहला ले जाने पर पीड़ित मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित मां ने बताया कि दस जनवरी से उसकी बेटी गायब है।
खोजनीन के दौरान पता चला कि सैंबसा गांव का युवक बेटी को बाइक से बहला ले गया है। वह आरोपी के घर गई तो उसे धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।