जनपद में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संविदा पर एएनएम की भर्ती की प्रक्रिया चल फर्जी नियुक्ति की कोशिश की गई। जिले के पांच लोग फ र्जी नियुक्ति पत्र लेकर सीएमओ के पास तैनाती के लिए पहुंचे। हस्ताक्षर में अंतर दिखने पर सीएमओ ने नियुक्ति पत्र की जांच की तो वह फ र्जी निकला। इस पर सीएमओ ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी से शिकायत की। एसपी ने मंझनपुर को कोतवाली को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने जिलाधिकारी को कमेटी का गठन कर संविदा पर 47 एएनएम की नियुक्ति कराने का निर्देश दिया है। महानिदेशक के निर्देश पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने चार सदस्यों की कमेटी गठित की है। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. केसी राय, डीपीओ सुरेश कुमार व सीएमएस डॉ. दीपक सेठ शामिल हैं। कमेटी ने साक्षात्कार लेने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। बुधवार को पांच लोग फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर सीएमओ के पास पहुंचे और तैनाती की मांग की।
नियुक्ति पत्र पर किए गए हस्ताक्षर में अंतर देख सीएमओ के होश उड़ गए। उन्होंने दूसरे नियुक्ति पत्रों से मिलान कराया तो पांचों नियुक्ति पत्र फ र्जी मिले। सीएमओ ने बताया कि नियुक्ति पत्र में सभी अफ सरों के हस्ताक्षर फर्जी थे। मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया है। इस संबंध में एसपी हेमराज मीना ने बताया कि सीएमओ की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश इंस्पेक्टर मंझनपुर को दिया गया है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।