फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक फंदे से लटका

Tue, 07 Mar 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक फंदे से लटका
विज्ञापन

दो दिन पहले शराब पीने की लत को लेकर युवक का हुआ था विवाद चरवा कोतवाली के फत्ते का पुरवा गांव में मंगलवार दोपहर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली इलाके के फत्ते का पुरवा गांव मे मंगलवार को एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक के शराब पीने की लत के कारण दो दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि फत्ते का पुरवा निवास रंजीत पटेल (30) मजदूरी करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि रंजीत को शराब पीने की लत थी। इसी बात को लेकर अक्सर उसका पत्नी के साथ झगड़ा होता था। दो दिन पहले भी नशे में धुत होकर रंजीत घर पहुंचा। पत्नी संगीता ने इसका विरोध किया तो रंजीत ने उसे पीट दिया। इससे नाराज पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से रंजीत उदास रहता था।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर घर के अंदर रंजीत का शव फांसी पर लटका मिला। परिवार के लोग जब रंजीत के कमरे की तरफ गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होने के बाद संगीता भी मायके वालों के साथ रोते-बिलखते ससुराल पहुंची। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें