फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: होलिका दहन के बाद शुरू हुआ होली का धमाल, उड़े अबीर-गुलाल

Tue, 07 Mar 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
होलिका दहन के बाद शुरू हुआ होली का धमाल, उड़े अबीर-गुलाल
विज्ञापन

-घरों में गुझिया, पापड़, नमकीन और मिठाई बनाने की चलती रहीं तैयारियां, बाजार रहे गुलजार
-जिले में 1092 स्थानों पर रखी गई थी होलिका, पुलिस और पीएसी रही मुस्तैद

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुुर। जिले के 1902 स्थानों पर मंगलवार की देर शाम होलिका का दहन किया गया। बुधवार को पर्व के अवसर पर नगर से लेकर गांवों तक लोग अबीर-गुलाल और प्राकृतिक रंगों के साथ होली खेलेंगे। इससे पूर्व दिन में महिलाओं ने गीत गाकर होलिका का पूजन किया और परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। होली को देखते हुए जलकल विभाग पानी की आपूर्ति और पुलिस पीएसी सुरक्षा के लिए मुस्तैद रही।

होलिका दहन के साथ ही पांच दिवसीय रंगोत्सव शुरू हो गया। होली जलने के बाद लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ पूजन किया और होलिका की परिक्रमा करते हुए अपने ऊपर से उड़द की दाल उतारकर इसे अग्नि में डाला। प्रसादी अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद नगाड़ों की धुन पर मौज-मस्ती करते हुए बच्चों और युवाओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। जिले में मंगलवार की दोपहर से शुरू हुआ होलिका पूजन का क्रम देर शाम तक चलता रहा। पूजन के बाद महिलाएं परिक्रमा लगाती दिखीं।
विज्ञापन


कई स्थानों पर महिलाएं टोली के रूप में होली गीत गाती दिखाई दीं। ऐसा ही माहौल नगर से गांव तक रहा। पूजन के साथ होलिका के पास मोहल्ले के युवाओं की टीम भी सक्रिय रही। युवा यहां होली की गीतों पर थिरक रहे थे। इससे पहले युवाओं और बच्चों ने मोहल्ले में चंदा कर पैसे जुटाए और फिर सभी लकड़ी की टाल पर पहुंचे। वहां से उन्होंने लकड़ी खरीदे। उधर, घरों में गुझिया, पापड़, नमकीन और मिठाई बनाने की तैयारियां चलती रही। ग्राहकों की भीड़ से बाजार भी गुलजार रहे।
विज्ञापन


वहीं होलिका दहन के बाद युवाओं ने रात से ही होली का धमाल शुरू कर दिया। मोहल्लों में म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था कर पूरी रात धमाल किया। यह सिलसिला अगले दिन तक चलता रहा। युवा अपने ही अंदाज में होली का लुत्फ उठाते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें