Angry with her father's scolding, the girl killed herself by being cut off from the train.
कोखराज कोतवाली के सैंता गांव की एक युवती ने मंगलवार रात ट्रेन से कटकर खुदकुशी ली। शादी तय होने से युवती नाखुश थी, इस वजह से उसके पिता ने डांट दिया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। सैंता गांव निवासी राम भवन ने अपनी बेटी रिंकी (22) की शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे।
रिंकी शादी के लिए आए कई रिश्तों को ठुकरा चुकी थी। पिता ने रिंकी के लिए फिर एक लड़का पसंद किया था। सगाई की तारीख तय होनी थी। मंगलवार को जब इसकी जानकारी रिंकी को हुई तो उसने शादी से मना कर दिया। जिसके बाद पिता ने उसे डांट दिया। डाट से नाराज रिंकी घर से बिना बताए चली गई। काफी रात तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगे।
इस दौरान रिंकी का शव गांव के बाहर दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर मिला। शव देख परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।