फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम पर टिप्पणी से नाराज भाजपाइयों ने अखिलेश का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सदन में बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष द्वारा अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर कर सपा मुखिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के मुखिया व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव द्वारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय मंझनपुर, दारानगर कड़ा व सिराथू की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। मंझनपुर चौराहे में हर्ष केसरवानी, प्रेेेेमू मिश्रा व प्रशांत तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद अखिलेश यादव का पुलता फूंका।
इसी तरह देवीगंज बाजार में कड़ा प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल शर्मा, पप्पू मोदनवाल, नीरज साहू, संजय पांडेय, अंशू पटेल, राजू मौर्या, दीपक पटेल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध किया और पुतला फूंका। सिराथू में भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता ब्लॉक मोड़ के पास एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सुशील पांडेय की अगुवाई समाजवादी पार्टी के मुखिया का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें