फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: टॉप टेन की सूची में शामिल 28 मेधावियों में 15 छात्राएं, कमाल की बेटियां...प्रदेश में अनुष्का और जिले में मानसी ने लहराया परचम

Sat, 26 Apr 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों ने नाम रोशन किया है। हाईस्कूल में धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार की मानसी पटेल 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में अव्वल रहीं। इसी कॉलेज की अनुष्का सिंह ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में जिले के 88.32 फीसदी व इंटरमीडिएट में 68.91 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। शुक्रवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों की घोषणा होते ही मेधावियों के साथ ही उनके परिजन और शिक्षण संस्थान जश्न में डूब गए। शिक्षकों एवं माता-पिता ने मुंह मीठा कराकर एक-दूसरे को बधाई दी।
हाईस्कूल एवं इंटर के टॉप टेन शामिल 28 मेधावियों में अकेले 15 बेटियां हैं। हाईस्कूल के प्रथम तीन व इंटर के पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा जमाने में छात्राएं सफल रहीं।
विज्ञापन

इस सफलता को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. एसएन यादव ने बताया कि बेटियों को शिक्षित करने का जिले में अभियान चलाया जा रहा है। उनकी सफलता का प्रतिशत बढ़ा है। छात्रों की अपेक्षा बेटियों ज्यादा संवेदनशील होती है। वह अवसर के अनुसार खुद को तैयार कर रही हैं।
यही कारण है कि बेटियां हर साल टॉप कर रहीं है।हाईस्कूल परीक्षा में धर्मा देवी की ही वैष्णवी ने 95.67 व हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी की श्रेया कुशवाहा ने 95.50 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप टेन सूची में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान पर हैं। वहीं, मदर इंडिया इंटर कॉलेज करारी के रवि कुमार सिंह 95 फीसदी अंक के साथ चौथे व धर्मा देवी की काजल देवी 94.83 फीसदी अंक के साथ पांचवे स्थान पर रहीं।
विट्ठलभाई पटेल के आर्यन शर्मा व धर्मा देवी की सोनम ने 94.17 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से छठवां स्थान प्राप्त किया। धर्मा देवी की सोना देवी और यशी यादव, बिट्ठल भाई पटेल के अनय दुबे व मदर इंडिया करारी के उज्जवल यादव समेत चार मेधावियों ने संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें