फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अपहरण के नाबालिग आरोपी का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 26 Apr 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी में गन हाउस के समीप नीम के पेड़ पर अपहरण के आरोेपी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनोें से पूछताछ की। फिलहाल हत्या व आत्महत्या के बीच गुत्थी उलझी हुई है। परिवार वालों ने फिलहाल किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

जान देने वाले पर आरोप था कि उसने मोहल्ले की नाबालिग किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। चार अप्रैल को वह किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। दो दिन में ही पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को जेल भेजवाया।
जांच-पड़ताल में आरोपी नाबालिग मिला तो सप्ताह भर बाद ही वह जमानत पर छूट कर आ गया। इस बीच वह किशोरी को लेकर घर से कुछ दूरी पर अलग किराए के कमरे में रहने लगा। किशोरी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे वह बिना बताए घर से निकल गया। सुबह जब किशोरी की नींद खुली तो वह बिस्तर पर नहीं मिला।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने घर आकर बताया कि नाबालिग आरोपी का शव मोहल्ले के बाहर एक नीम के पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका है। यह सुन परिवार वालों के होश उड़ गए। रोते-चीखते परिजन पहुंचे। इंस्पेक्टर विनीत सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना के पीछे कुछ लोग खुदकुशी तो कई लोग हत्या का कयास लगा रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवार वालों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






चोरी-छिपे निकाह कराए जाने की चर्चा

घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में इस बात की भी चर्चा होती रही कि जमानत पर छूट कर आए अपहरण के आरोपी व किशोरी का कस्बे के एक मदरसा संचालक ने चोरी-छिपे निकाह करा दिया था। इस बात की भी परवाह नहीं की गई कि दोनोें नाबालिग हैं। वहीं इंस्पेक्टर ने बताया कि यह सही है कि दोनोें साथ रहते थे। निकाह संबंधी कोई साक्ष्य फिलहाल नहीं मिला है।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें