फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब : सामान दिया किसी और ने भुगतान ले गया कोई और

Wed, 08 Sep 2021 05:25 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

म्योहर गांव निवासी रामजी सीमेंट, सरिया एवं ईंट कारोबारी हैं। पिछले वर्ष उन्होंने कनैली गांव में कैटल शेड का निर्माण कराने के लिए ईंट, सीमेंट सहित अन्य मैटेरियल दिया था। सचिव और प्रधान ने कहा था कि निर्माण हो जाने के बाद दिए गए सामान की रकम का भुगतान कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
prayagraj news : money - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजब कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के कनैली गांव में पिछले वर्ष दो कैटल शेड का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य के लिए सामान जिस फर्म से लिया गया, भुगतान उसके बजाय किसी दूसरे फर्म को कर दिया गया। अब सामान देने वाली फर्म का संचालक अफसरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई भी उसकी सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

म्योहर गांव निवासी रामजी सीमेंट, सरिया एवं ईंट कारोबारी हैं। पिछले वर्ष उन्होंने कनैली गांव में कैटल शेड का निर्माण कराने के लिए ईंट, सीमेंट सहित अन्य मैटेरियल दिया था। सचिव और प्रधान ने कहा था कि निर्माण हो जाने के बाद दिए गए सामान की रकम का भुगतान कर दिया जाएगा।

कार्य पूरा हो गया तो रामजी ने भुगतान की मांग की। इस दौरान पता चला कि भुगतान में अफसरों ने लापरवाही बरती। जिसका नतीजा यह रहा कि रामजी ट्रेडर्स के बजाय दूसरी फर्म को भुगतान कर दिया गया। इसकी शिकायत रामजी ने पंचायत सचिव सहित ब्लॉक के अफसरों से की, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं बरती, बल्कि, सिर्फ आश्वासन ही देते रहे। काफी समय बीत जाने के बाद सोमवार को रामजी मुख्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत डीएम सुजीत कुमार से की। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा कि अफसरों द्वारा बरती गई लापरवाही पर उन्हें भी दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें