नगर पंचायत अजुहा में तालाब के नाम सुरक्षित भूमि और सेक्टर रोड पर प्रधानमंत्री आवास योजना की कालोनियों पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ितों ने एसडीएम सिराथू से शिकायत कर जांच कराए जाने की मांग की है।
नगर पंचायत अजुहा के वार्ड- 11 नेता नगर निवासी विजय कुमार ने बताया कि उनके खेत के पास नवीन परती की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली कालोनियों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से जांच कर निर्माण रोके जाने की मांग की है।