फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिराथू तहसील में लेखपालों पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Thu, 21 Aug 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू तहसील परिसर में मंगलवार को हुई मारपीट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मत्स्य पालन तालाब के पट्टे को लेकर तहसील पहुंचे युवक ने लेखपालों पर अपने पिता को बेरहमी से पीटने और अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सिराथू तहसील क्षेत्र के उदहिन बुजुर्ग निवासी पीड़ित रामप्रसाद पुत्र स्वर्गीय परऊ ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। रामप्रसाद का आरोप है कि हल्का लेखपाल रियाज अहमद और उसके साथी लेखपाल सुल्तान ने मत्स्य पालन के लिए तालाबी पट्टे की आख्या लगाने के के लिए में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
उन्होंने शिकायती पत्र में बताया कि वह और उसका पड़ोसी रमेश पहले ही एक-एक हजार रुपये दे चुके हैं। इसके बाद भी रिपोर्ट लगाने में टालमटोल की जा रही थी। रुपये वापस मांगने पर दोनों लेखपाल आगबबूला हो गए और जातिसूचक शब्द कहने लगे। रामप्रसाद का आरोप है कि विरोध करने पर लेखपाल सुल्तान ने उनका कॉलर पकड़ लिया और थप्पड़ मारते हुए गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

बीचबचाव करने आए बेटे अजय व पड़ोसी रमेश पर भी हमला कर दिया गया। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद करीब पंद्रह अन्य लेखपाल भी मारपीट में शामिल हो गए और बेल्ट से पिटाई की गई। पीड़ित पक्ष के अनुसार घटना के समय कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाया, लेकिन बाद में लेखपालों ने पकड़-पकड़कर फुटेज डिलीट करवा दी।
-
पीड़ित रामप्रसाद और उनके पुत्र ने बताया कि जब उन्होंने एसडीएम सिराथू को घटना की जानकारी दी तो एसडीएम ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें थाने ले गई। पूछताछ के दौरान उनका मोबाइल और चाबी जब्त कर लिया गया। आरोप है कि थाने पर भी करीब 30 की संख्या में लेखपाल मौके पर पहुंचे और दबाव बनाकर उनके पुत्र अजय से जबरन सुलहनामा लिखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें