फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून वापसी विधेयक लोकसभा में पारित: भाकियू नेता राकेश टिकैत बोले- ये जान गंवाने वाले 750 किसानों को श्रद्धांजलि

Mon, 29 Nov 2021 12:53 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

भाकियू नेता ने कहा कि हमारा प्रदर्शन अन्य मुद्दों पर चलता रहेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) जैसे मुद्दे अभी भी लंबित हैं। इन मुद्दों पर हमारी मांगें पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
भाकियू नेता राकेश टिकैत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में कृषि कानून वापसी विधेयक पेश होने के थोड़ी ही देर बाद संसद के निचले सदन में पारित कर दिया गया। इस पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि यह किसान आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले लगभग 750 किसानों को श्रद्धांजलि है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रदर्शन अन्य मुद्दों पर चलता रहेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) जैसे मुद्दे अभी भी लंबित हैं। इन मुद्दों पर हमारी मांगें पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि सरकार चाहती है कि देश में कोई प्रदर्शन ना हो लेकिन हम एमएसपी समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत के बिना प्रदर्शन स्थल खाली नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें