फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के बाद अब सांसद ने भी बनाई जलेबी, कहा मैं भी जलेबी वाला

विज्ञापन
After the MLA, now the MP also made Jalebi, said I am also a Jalebi - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के जलेबी वाले बयान पर दोआबा की सियासत गरमा गई है। चायल विधायक के बाद अब सांसद ने सांसद विनोद सोनकर ने जलेबी बनाई और पूर्व मंत्री सरोज पर पलटवार करते हुए बोले मैं भी जलेबी वाला। रविवार को चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने भरवारी में जलेबी बनाकर पूर्व मंत्री को जवाब दिया था।
विज्ञापन

सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि पूर्व मंत्री शायद यह भूल गए हैं कि जलेबी हमारी देश की राष्ट्रीय मिठाई है। उन्होंने जलेबी ही नहीं, बल्कि जलेबी बनाने वाले व्यापारियों का भी अपमान किया है। सांसद ने कहा मुझे गर्व है कि मेरा चायल विधायक जलेबी वाला है और जलेबी किसान और मजदूर की मिठाई है। मंत्री पिस्ता और काजू कतली मिठाई के आगे गरीबों की मिठाई जलेबी को भूल गए हैं।
इसलिए मंच से अपमानित करने का काम कर रहे हैं। वहीं भरवारी में उपांशु केसरवानी और सत्यम कौशल ने, मूरतगंज में उमेश मोदनवाल और मनोज कुमार शुक्ला सहित हर्रायपुर, चरवा, काजू, बेरूवा, काजीपुर, तिल्हापुर, नेवादा और सरायअकिल आदि में व्यापारियों ने जलेबी बनाकर लोगों में वितरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान चायल विधायक संजय गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख दिलीप प्रजापति, सूरज यादव, पुष्पराज सिंह पटेल, रमेश पटेल, नन्हे तिवारी, गुलाब सिंह पटेल, गोपाल गुप्ता, शारदा केसरवानी, विक्की केसरवानी, मोहित मोदनवाल, शैलेश सिंह, गुड्डू केसरवानी, गोविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें